बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई……. 1186 नशे में वाहन चलाने वालों पर केस……. लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू……

बिलासपुर/ सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक 1186 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके प्रकरण न्यायालय भेज दिए हैं।
लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू……
इन सभी मामलों में संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई।
सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण: चौंकाने वाले तथ्य यातायात पुलिस द्वारा किए गए विश्लेषण में सामने आया है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे और शाम 4 से रात 9 बजे के बीच सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।


वहीं अधिकांश दुर्घटनाओं में……
17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा शामिल पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार सड़क हादसों के मुख्य कारण हैं……
नशे में वाहन चलाना
तेज गति
गलत ओवरटेकिंग
अचानक लेन बदलना
हेलमेट नहीं पहनना
यातायात नियमों की अनदेखी
किन जगहों पर ज्यादा हादसे….
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)
राज्य मार्ग (SH)
MDR रोड
शहरी मुख्य मार्ग और औद्योगिक क्षेत्र
इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएं अधिक दर्ज की गई हैं।

लगातार चल रहा जागरूकता अभियान….
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम
बाजार, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर अभियान
CCTV व नोटिस के जरिए चालानी कार्रवाई
ब्लैक स्पॉट पर इंजीनियरिंग सुधार

Related Articles

Back to top button