सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी की पत्थर से मारकर हत्या…..ट्रिपल मर्डर की आजीवन सजा काट रहे बंदी ने दिया घटना को अंजाम…..छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली घटना…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई जहां पर मंगलवार की सुबह केंद्रीय जेल में एक सनसनीखेज घटना के बाद पूरा प्रशानिक अमला सकते में आ गया।दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला मामला है जहां पर एक कैदी ने दूसरे कैदी की बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी।इस घटना ने जेल प्रबंधन सहित पुलिस महकमे को हिला दिया।जानकारी के अनुसार जेल के भीतर बंद दो कैदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल में सन 2008 से बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी राजेश राय पिता हरिराम राय निवासी ग्राम चमारी, जिला मुंगेली, ने जेल के भीतर ही दूसरे बंदी नीलू जगत पर हमला कर दिया। नीलू जगत कोटा क्षेत्र का निवासी था और वह पास्को एक्ट के मामले में वर्ष 2024 से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी एक ही बैरक में रह रहे थे और दोनों का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी चल रहा था।सुबह करीब 9:30 बजे हुए इस विवाद में राजेश राय ने बैरक में उपलब्ध एक लोहे के हिस्से से नीलू जगत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नीलू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button