19 बकरा-बकरी चोरी का खुलासा…..छै शातिर चोर गिरफ्तार…..डेढ़ लाख नगद रकम और स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त……

बिलासपुर- जिले की रतनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 बकरा-बकरियों की चोरी का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चकराभाठा गांव से बकरी कोठा की दीवार तोड़कर 4 बकरे और 15 बकरियां चोरी की थीं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि वे खेत समतलीकरण के बहाने गांवों की रेकी करते और मौका मिलते ही बकरा-बकरी चोरी कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बिक्री के 1.50 लाख रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button