
मवेशियों को पकड़ने निगम का अभियान…..एक दिन में 47 मवेशी पकड़े अब तक 1860 मवेशी पकड़े गए….दिन और रात दोनों समय चलाया जा रहा है विशेष अभियान…..जैतपुरी ,रहंगी गोधाम और मोपका,सिरगिट्टी गोठान में रखें गए है मवेशी….
बिलासपुर- बारिश के मौसम में सड़कों पर बैंठे मवेशियों को नगर निगम द्वारा पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। आज इसी क्रम में निगम के अतिक्रमण शाखा की टीम ने हाईकोर्ट मार्ग समेत शहर के अन्य हिस्सों से 47 घुमंतु मवेशियों को पकड़ा है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नगर निगम की टीम दिन के अलावा रात में भी विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रही है।

इस सीजन में निगम ने अब तक 1860 घुमंतू मवेशियों को पकड़ा है। जिन्हें जैतपुरी,रहंगी गोधाम और सिरगिट्टी तथा मोपका गोठान में रखा गया है। निगम का यह अभियान सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोंकने और सड़क पर घूमने वाले गोधन को सुरक्षित रखने के साथ ही सड़कों को पशु मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

पशुओं को खुले में घूमने से रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान” के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा शहर और बाहरी क्षेत्र में लगातार आवारा मवेशियों को पकड़ने का काम जारी है। इसके अलावा मवेशी मालिकों से अपने पालतू जानवरों को बाहर नहीं छोड़ें इसके लिए भी समझाइश दी जा रही है।
खुलें में जानवर छोड़े तो होगी कार्रवाई…..
ऐसे पशु मालिक जो अपने पशुधन को खुलें में छोड़ देते हैं उनके खिलाफ नगरीय निकाय अधिनियम 358 के अनुच्छेद 2 के तहत कार्रवाई किया जाएगा। जिसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए। इसके अलावा समझाइश और जुर्माने के बाद भी लगातार अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ आईपीसी के तहत भी मामला दर्ज कराया जाएगा।
मवेशियों को बाहर ना छोड़ें-कमिश्नर….
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा की अपने गोधन को बाहर ना छोड़ें।अपने पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करें।




