वसुंधरा लायंस क्लब की टीम ने प्रेस क्लब में गणपति जी आरती कर मांगा आशीर्वाद…..

बिलासपुर–राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में स्थापित भगवान गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना में लायंस क्लब वसुंधरा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शामिल हुईं। महिलाओं ने आरती की गई।

महिलाओं ने पूरे विधि विधान से पूजा की गई । लायंस क्लब वसुंधरा की डिस्ट्रिक चेयरमेन पर्सन सुधा परिहार की तरफ से प्रसाद का आयोजन रहा । इस मौके पर लायंस क्लब वसुंधरा बिलासपुर की रीजन चेयर पर्सन अर्चना तिवारी के नेतृत्व में क्लब की महिलाओं ने सामूहिक आरती में शिरकत की । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा , क्लब की सचिव मंजू मिश्रा , कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप , सदस्य अणिमा मिश्रा आदि उपस्थित रहीं । इस मौके पर बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा , उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी , बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व्दय तिलकराज सलूजा , वीरेंद्र गहवई , वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा , शिव कुमार तिवारी , जितेंद्र रात्रे , अनिरूद्ध सिंह ठाकुर ,अमित पवार , शशि मिश्रा , जय कुमार पोपटानी, सरफराज अली आदिवासी मानिकपुरी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button