सकरी थाना क्षेत्र में हत्या…सिर मे वारकर युवक की हत्या….पुलिस कर रही जांच…

सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप ..

बिलासपुर/ जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सतीश कौशिक (26 वर्ष) निवासी संबलपुरी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इधर पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक के साथ कोई घटना या विवाद तो नहीं हुआ था।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल –
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button