अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले एक नाबालिग सहित महिला और एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर –नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरिफ्तार किया और उनके पास से मादक गांजा बरामद कर जप्त किया गया।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी सायबर क्राइम और सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उड़ीसा से गांजा लाकर बिलासपुर में बेचने का काम किया जा रहा है।इसी सूचना पर सिविल लाइन पुलिस और एंटी सायबर क्राइम यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए,
मंगला उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे लाइन पास से एक महिला आरोपी अन्य दो के साथ 16 kg अवैध गांजा के साथ जप्त किया गया।आरोपी रिंकी कुशवाहा पति जैदीप सिंह परिहार 23 साल पथरहता थाना चंदिया जिला उमरिया मध्यप्रदेश निवासी,रोहित सिंह गोंड पिता भूरा 22 साल सेमरारी थाना चंदिया उमरिआ मप्र और एक अन्य नाबालिग को गिरिफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button