![](https://daauji.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201006-WA0024.jpg)
नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. किसी को बताने पर देता था जान से मारने की धमकी..
नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.. दिनांक 4 अक्टूबर 2020 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि.. उसके पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली नाबालिग पीड़िता उम्र 13 वर्ष जो उसकी माँ की मृत्यु के बाद उसके पिता दूसरे शादी कर बिल्हा में रहता है.. नाबालिग पीड़िता अपने नानी के पास रहती थी.. नानी कांता बाई यादव की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो गया है.. तब से नाबालिग पीड़िता अपने बड़े पापा के नाम के साथ रहती हैं.. तेजराम यादव नाबालिक युवती को अकेले पाकर गलत काम करने की नियत से छेड़खानी करता है.. दिनांक 3 अक्टूबर 2020 को भी नाबालिग क्योंकि घर में अकेली थी तो तेजराम यादव द्वारा उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम करने की नियत से छेड़खानी करने की कोशिश कर रहा था, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है जो भाग कर प्रार्थिया के पास आई और घटना के बारे में बतायी.. रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 354 क 354 ख 506 भारतीय दंड विधान 8 पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया आरोपी की तलाश आरंभ की गई आरोपी तेजराम यादव निवासी सरकंडा को 8 घंटो के भीतर गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया..