चालीस वर्षीय दिव्यांग लेकिन अब भी धान पर्ची में नाबालिग…..दो साल से तहसील के चक्कर लगाने के बाद बैसाखी के सहारे कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग ने लगाई गुहार….

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सकरी तहसील से परेशान दिव्यांग किसान अपनी शिकायत लेकर बैसाखी के सहारे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या रखी।दिव्यांग किसान को धान बिक्री में आ रही परेशानी को लेकर शिवकुमार ध्रुव ने जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अपनी धान पर्ची में दर्ज उम्र संबंधी त्रुटि को सुधारने की मांग की है। आवेदन के अनुसार धान पर्ची में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज है, जिसके कारण उन्हें धान बिक्री के लिए पात्रता संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदक ने बताया कि इस संबंध में वह पूर्व में सकरी तहसील कार्यालय में नाबालिग दर्ज रिकॉर्ड को बालिग कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर चुका है। मामले से संबंधित दस्तावेज और इश्तहार भी उसके पास उपलब्ध हैं। हालांकि, आरोप है कि पटवारी स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण अब तक रिकॉर्ड में सुधार नहीं हो सका है।
शिवकुमार ध्रुव ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराने तथा संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए धान पर्ची में दर्ज उम्र संबंधी त्रुटि को दूर कराने की मांग की है, ताकि उसे धान बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button