बिग ब्रेकिंग…… दर्दनाक सड़क हादसा… श्रीकांत वर्मा मार्ग पर तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई…..युवती की मौके पर ही मौत…..युवती की पहचान में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर–शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार एक्टिवा के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण वाहन चला रही युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं मृतिका की पहचान के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा पासिंग एक्टिवा गाड़ी को एक युवती अत्यंत तेज गति से लेकर जा रही थी। इसी दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती गाड़ी सहित सड़क पर जा गिरी। इस भयानक हादसे में युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पहचान की कोशिश…..
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल शव को सिम्स अस्पताल भिजवाया।
समाचार लिखे जाने तक मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही वाहन नंबर (कोरबा पासिंग) के आधार पर युवती और उसके परिजनों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button