
150 फ़ीट सड़क धंसी…..शासन और प्रशासन नहीं पंहुचा मौके पर…..स्थानीय लोगो मे नाराज़गी…..
बिलासपुर–एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलमग्न कर दिया था।जलभराव की समस्याओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा हुआ नजर आया और वह राहत बचाव के काम में लगा रहा।जैसे जैसे जलभराव की समस्या से उभर रहे तो अब सड़क धसने और गड्ढे की खबर सामने आ रही है।

दरअसल पूरा मामला वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा का है।जहाँ सत्यम चौक से मगरपारा जाने वाली मुख्य सड़क जिसके पास मे ही आत्मानंद स्कूल संचालित होता है।जिसमे बड़ी संख्या मे बच्चे स्कूल आना जाना करते है। वही स्थानीय निवासियों मे इस बात को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दें रहा है। कल शाम से हुई इस घटना को लेकर शासन और प्रशासन के कोई भी अधिकारी मौके पर अब तक नहीं पहुंचे हैं जबकि स्थानीय प्रतिनिधि और लोगों का कहना है की दो ऑटो और कई छोटी-मोटी एक्सीडेंट अभी तक हो चुके हैं जिसमें ऑटो में बच्चे भी सवार थे।शासन और प्रशासन की उदासीनता रवैया के खिलाफ स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधि में आक्रोश देखने को मिला।

अब देखना यह है कि कब तक इस समस्या का निराकरण शासन और प्रशासन के आला अधिकारी कर पाते हैं या फिर इस हादसे की वजह से कोई बड़ा हादसा लोगों को भुगतना पड़ेगा।




