बिलासपुर में 95 वर्षीय बुजुर्ग को नहीं मिला गैस सिलेंडर, संभागीय आयुक्त की शिकायत….

बुजुर्ग उपभोक्ता का आरोप है कि कई बार एजेंसी से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ...

 

बिलासपुर। शहर में रसोई गैस वितरण को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 95 वर्षीय बुजुर्ग उपभोक्ता ने  केवाईसी नहीं होने का हवाला देकर गैस देने में कोताही बरत का आरोप लगाया है। सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत करते हुए संभागीय आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के तेलीपारा क्षेत्र निवासी उपभोक्ता पिछले करीब 40 वर्षों से एलपीजी गैस कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, जिसके बाद 7 मार्च 2026 को लगभग 1001.50 रुपये का बिल भी जारी कर दिया गया। इसके बावजूद उन्हें अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल सकी है।
बुजुर्ग उपभोक्ता का आरोप है कि कई बार एजेंसी से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में उन्होंने संभागीय आयुक्त को लिखित आवेदन देकर सिलेंडर उपलब्ध कराने और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि उम्र अधिक होने और घर में रसोई गैस की जरूरत होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलना परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द समाधान कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button