तिफरा औद्योगिक क्षेत्र के पेंट डिस्टेंपर गोदाम में लगी भीषण आग…..मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पुलिस बल मौजूद..

बिलासपुर-तिफरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और केमिकल के चलते तेजी से फैल गई।इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी।
राहत की बात किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।वही इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल उठाए।

Related Articles

Back to top button