हादसा–मोटरसाइकिल ई रिक्शा और डायल 112 को लिया मेटाडोर ने अपने चपेट में….घायलों को किया अस्पताल में भर्ती….

बिलासपुर–उसलापुर ब्रिज के पहले शुक्रवार को एक अनियंत्रित मेटाडोर ने कई वाहनों को अपने चपेट में ले लिया।मेटाडोर की चपेट में आए वाहन छतिग्रस्त हो गए।

वही कुछ लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वही इस घटना के बाद काफी जाम लग गया था।जिसे बहाल किया गया।जानकारी के अनुसार घटना दोपहर की बताई जा रही है।मुंगेली से बिलासपुर के तरफ आ रही मेटाडोर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे वाहनों को अपने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मारते हुए आगे जाकर घुस गई।पुलिस ने मोटाडोर वाहन चालक को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया।इस घटना में पांच को लोगो को चोटे आई थी।जिसमे से तीन को ज्यादा लग गया था।जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही दो लोगो को मामूली चोटें आई थी।पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button