भाजयुमो का अनूठा विरोध प्रदर्शन सरकंडा क्षेत्र में हुए जलभराव के विरोध में क्रिकेट खेलकर और रोपाई करके अलग अंदाज में किया विरोध प्रदर्शन….नागरिको ने भी दिया समर्थन

बिलासपुर –बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में बरसात के पानी से हुए जलभराव के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा ने अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।भाजयुमो ने बजरंग चौक ,भगत सिंह स्कूल और इमलीभांठा क्षेत्र में भरे हुए पानी में क्रिकेट खेलकर और रोपाई करके अनूठा प्रदर्शन किया।जिसका नागरिको ने भी समर्थन किया।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि हर वर्ष बारिश में सरकंडा का यही हाल होता है । नालियों की सफाई नही होने के कारण जगह जगह लोगो के घरों में पानी घुस गया है।

भगत सिंह स्कूल में पानी भर जाने के कारण स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी है और नगर निगम के अधिकारी और कांग्रेस के विधायक और महापौर दोनों गायब है।

महर्षि ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल भर सफाई ठेके के नाम पर नेता कमीशन खाते हैं जिसका हर्जाना जनता भुगतती है।आज लोगो के घरों में पानी भर गया है। लेकिन बिलासपुर के विधायक और महापौर दोनों के पास नागरिको के घरों में झांकने का समय तक नही है।आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी और सत्ता से बेदखल कर देगी।

प्रदर्शन के दौरान संस्कार सोनी, तुषार साव,दुर्गेश यादव,अनीष तिवारी,अंकित मानिकपुरी,यश कश्यप,आकाश दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button