अंजलि पटेल तीन दिन से लापता….. परिजनों ने तलाश में मदद की अपील…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। थाना पारा निवासी अंजलि पटेल 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से लापता है। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

बताया गया है कि अंजलि की उम्र की जानकारी उपलब्ध नहीं है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट है और वह लंबी, पतली एवं दुबली कद-काठी की है। उसका रंग सांवला बताया गया है। लापता होने के समय उसने गजरी रंग का सूट पहन रखा था और काले रंग का स्कार्फ रखा हुआ था।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अंजलि के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल परिजनों अथवा संबंधित पुलिस थाने को सूचना दें। लापता युवती की तलाश के लिए पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button