कांग्रेसी नेताओं पर दर्ज हुई एक और एफआईआर.. फरारी के दौरान ज़मीन मामले में महिला को धमकाया.. अकबर गिरफ्त में तैय्यब फरार..

बिलासपुर–कांग्रेस शासन काल में कांग्रेसी नेताओं की गुंडागर्दी से लोग परेशान थे लेकिन सत्ता बदलते ही इन कांग्रेसी नेताओं के बुरे दिन शुरू हो गए।और अब इनकी मुश्किलें और बढ़ने लगी है।

बिलासपुर के कांग्रेसी नेता अकबर और तैय्यब हुसैन पर पुलिस ने एक और मामले के तहत एफआईआर दर्ज किया है बता दे की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके कांग्रेसी नेता अकबर खान और तैयब हुसैन पर फरारी के दौरान जमीन के मामले में धमकी देने के नाम पर सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि, तैयब हुसैन और अकबर खान के खिलाफ सरकंडा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एफआईआर किया गया था। जिसके बाद दोनों आरोपी फरार थे। इस दौरान उनके द्वारा मगरपारा निवासी संगीता बंजारे को जमीन मामले में धमकाने का कार्य किया जा रहा था।जिसके बाद पुलिस ने अकबर खान की गिरफ्तारी कर जेल दाखिल करा दिया गया।तो वहीं तैयब हुसैन अब भी फरार है जहां पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button