भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़–छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिला के साजा विकासखंड के विशनपुर में परसों हुए घटनाक्रम को लेकर राजधानी रायपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई अन्य भाजपाई मृतक के परिजनों से मिलने उसके ग्रह ग्राम जाने के लिए निकले थे।

भुनेश्वर साहू के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 5 घंटा सड़क पर रुकवाया गया फिर भी भाजपाइयों के ना मानने पर उन्हें आखिर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के साथ कई अन्य भाजपा नेता गिरफ्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पुलिस की गाड़ी से ही भुनेश्वर साहू के पिता से बात कर संवेदना प्रकट की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,महामंत्री विजय शर्मा ,ओम प्रकाश जोशी ,विक्रांत सिंह ,अमित चिमनानी सहित कई नेता पुलिस की गाड़ी में बेमेतरा जिला मुख्यालय ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button