
हॉस्पिटल कर्मचारी पर हमला…..सिर पर गंभीर चोट….. सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया अपराध….. सीसीटीवी फुटेज आया सामने…..
बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ड्यूटी से देर रात लौट रहे एक निजी हॉस्पिटल कर्मचारी को उस समय भारी पड़ गया जब वह अपने महिला मित्र के घर गया।महिला मित्र के घर के बाहर बैठे कुछ बदमाश युवक हॉस्पिटल कर्मचारी को बुलाकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिए।शायद उन बदमाश युवकों यह पता नहीं था कि इनकी यह करतूत वहां लगे सीसीटीटी कैमरे में कैद हो रही है।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।जिसमें साफ साफ दिख रहा कि कैसे आरोपियों ने हॉस्पिटल कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है।वही इस वीडियो में मार खा रहे हॉस्पिटल कर्मचारी की महिला मित्र बीच बचाव की कोशिश कर रही थी उसके बाद भी ये बदमाश लड़के युवक के साथ मारपीट करते रहे।इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया।पीड़ित प्रियांशु जसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार रात वह अपने दोस्त के घर कुम्हारपारा स्थित स्कूल के पास जा रहा था। इसी दौरान प्रफुल डाहिरे उर्फ ‘चीनी’ अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मोहल्ले में आने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला कायम करते जांच कार्रवाई शुरू कर दी।



