भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वैक्सीनेशन सेंटर में हेल्प डेक्स का किया शुभारंभ

गोल्डी गजोरिया की रिपोर्ट

अम्बिकापुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर सरगुजा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन में जनता को आ रही समस्याओं या स्वास्थ्य कर्मियों को हो रही किसी प्रकार की परेशानी के समाधान हेतु हेल्प डेस्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में शहर के नवागढ़ वैक्सीनेशन सेन्टर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता एवं जिलाकार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह चौहान एवं भाजयूमो कार्यकर्ता निशांत गुप्ता उपस्थित रहे।
आम जनता एवं स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीनेशन को लेकर बातें हुई, राष्ट्रीय टिकाकरण में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगियों का युवा मोर्चा सरगुजा आभार व्यक्त करता भी किया गया।


साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज, सरल एवं सुगम करने के लिए टिकाकरण में आये लोगो ने प्रधानमंत्री आभार व्यक्त किया ।।

Related Articles

Back to top button