भारतीय मजदूर संघ ने बिलासपुर में दिया पर्यावरण बचाने व सहेजने संदेश.. शहर के प्रमुख मार्गों पर  यात्रा कर किया पौधा वितरण.. 

भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण अभियान के तहत एक संदेश यात्रा का आयोजन किया गया और साथ ही साथ फलदार और औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया..उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं पर्यावरण मंच छत्तीसगढ़ के सह-संयोजक शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बनाफर की अनुशंसा से वन मंडल बिलासपुर के फदहाखार नर्सरी से प्राप्त पौधों को वितरित करने के कार्यक्रम में आम जनता का अच्छा सहयोग मिला.. साथ ही आने जाने वाले लोगों, रिहाईशी कालोनी में महिलाओं और बच्चों ने आकर आंवला, पपीता,सीताफल के पौधे प्राप्त किए..

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर, जिला मंत्री पृथ्वी सहगल, प्रदेश मंत्री सुरेश तिवारी, एस ई सी एल मुख्यालय के अनिल दिघ्रस्कर सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हुआ..

Related Articles

Back to top button