कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई……. दो निजी कृषि केंद्रों की बिक्री पर 21 दिन की रोक……

बिलासपुर/ खरीफ सीजन 2026 से पहले कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दो निजी कृषि केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर उर्वरक बिक्री पर 21 दिनों के लिए रोक लगा दी है। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जांच में क्या मिला…..
विकासखंड मस्तूरी के जोंधरा क्षेत्र में उड़नदस्ता दल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं—
मेसर्स प्रजापति खाद भंडार बिल और वास्तविक वितरण में अंतर
स्टॉक एवं दर प्रदर्शित नहीं।
आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं…..
इन अनियमितताओं पर 21 दिन की बिक्री प्रतिबंध के साथ नोटिस जारी……
मेसर्स चंदेल ट्रेडर्स स्टॉक और दर प्रदर्शित नहीं, निर्धारित प्रारूप में बिल जारी नहीं।
बिना POS मशीन के उर्वरक बिक्री……
यहां भी 21 दिन तक बिक्री पर रोक लगाई गई।
कालाबाजारी रोकने सख्त निर्देश……
संभागीय संयुक्त संचालक कृषि आर.के. राठौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराएं। कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई करें।
उर्वरक वितरण केवल POS मशीन के माध्यम से ही हो…..
किसानों के लिए कंट्रोल रूम
किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए
उप संचालक कृषि कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
शिकायत/जानकारी के लिए संपर्क करें: 07752-470814
हर ब्लॉक में उड़नदस्ता दल सक्रिय…..
जिले के प्रत्येक विकासखंड में 4 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित
सहकारी व निजी दुकानों का नियमित निरीक्षण
जिला स्तर पर भी निगरानी जारी।



