धर्म रक्षा मातृशक्ति ने बाटे जरूरतमंदों को दीपावली सामग्री

बिलासपुर–धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर के अंतर्गत धर्म रक्षा मातृशक्ति बिलासपुर के द्वारा दीपावली पूर्व दीपावली त्यौहार सबके साथ मनाने मैं खुशी दुगनी हो जाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए हम दौलत का भंडार नहीं करते दुआओं का करते है जिसे कोई चुरा नहीं सकता इसलिए हम उनके साथ इस बार भी दीपावली का त्यौहार मनाएंगे जो हमारे भाई बहन माताएं बच्चे त्यौहार मनाने से वंचित रह जाते हैं।

हम उन्हें त्यौहार मनाने हेतु कुछ सामग्री जैसे लाइ, बताशा, बत्ती ,फटाका ,चना ,मिष्ठान, तेल का वितरण आज दोपहर 12 बजे स्थान तोरवा पुल के नीचे तोरवा मुक्तिधाम रोड विवेकानंद नगर एवं देवरीखुर्द वायरलेस कॉलोनी बिलासपुर में धर्म रक्षा मातृशक्ति की नगर संयोजिका स्मृति जैन के सहयोग से वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम मैं विशेष रुप से धर्म रक्षा मातृशक्ति की जिला संयोजिका मनीषा चौहान प्रांत सह संयोजक अभय सिंह राजेश मिश्रा जिला संयोजक बी पी सिंह पूर्व पार्षद पल्लव धर पार्थो चक्रवर्ती भीगू अवस्थी अमित तिवारी विनोद यादव तथा दोनों वार्डो की समस्त महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button