उधार के 200 रुपये मांगने पर युवक पर चाकू से हमला…. पैसे लौटाने की बात पर हुआ विवाद…..घायल युवक सिम्स में भर्ती…..

बिलासपुर–सिरगिट्टी थाना अंतर्गत आने वाले परसदा नवापारा में उधार के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे।6 सितंबर की शाम करीब 7 बजे कृष्ण ध्रुव ने बलराम से उधार के रुपये मांगे। रुपये देने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू से बलराम पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button