बिलासपुर में 9 सितंबर को RPI पार्टी के अध्यक्ष रामदास आठवले का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गौरव सम्मान….. समारोह केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले के बिलासपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह…..

बिलासपुर–रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 9 सितंबर 2026 को बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, मिशन अस्पताल रोड, बिलासपुर में शाम 4 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।
इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का गौरव सम्मान किया जाएगा। साथ ही पार्टी के विचारों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले के बिलासपुर आगमन को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आयोजन की अध्यक्षता RPI (आठवले) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले करेंगी।
कार्यक्रम के बाद शाम 7:30 बजे से स्नेह भोज का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमंत्रित अतिथियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button