क्रिकेट संघ बिलासपुर की बिलासपुर ब्लू अंडर 14 टीम घोषित…..अंडर 14 प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा बिलासपुर ब्लू अंडर 14 टीम घोषित कर दी गई है।
जो इस प्रकार है:-शिवांश यादव, देबांशु सरकार, राघवेंद्र चौहान, अवनीश शुक्ला, अद्वैत गोवर्धन, विनायक उपाध्याय, साहिल पंडित, विराज जांगड़े, अरनव सिंह ठाकुर, वेदांत यादव, अक्षत पांडे, तनिष्क घोरे, यश लहरे शौर्य लहरे, मुनेश कुमार ध्रुव, आरव मिश्रा, अनुज पांडे, आयुष्मान सिंह, इश्मान सिंह उपवेजा और सारांश अग्रवाल का चयन अंडर 14 प्लेट ग्रुप के लिए किया गया है ।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 14 प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 27 अक्टूबर 2026 से छत्तीसगढ़ के अलग अलग मैदान में खेला जाएगा। जो कि लीग मैच खेला जाएगा और 50 ओवर के वनडे के रूप में खेला जाएगा। और जिसमें 4 ग्रुप बनाया गया है विलासपुर ब्लू की टीम ग्रुप डी में है इसके अलावा नारायणपुर, जशपुर और कवर्धा है।

बिलासपुर ब्लू अपना पहला मैच 27 अक्टूबर को कवर्धा के मध्य रेलवे मैदान में खेलने उतरेगी।
दूसरा मैच 28 अक्टूबर को जशपुर के मध्य रघुराज स्टेडियम में खेलगे। और तीसरा मैच 30 अक्टूबर को नारायणपुर के मध्य रेलवे मैदान में खेलेगी। इसके अलावा कल 27 अक्टूबर को रघुराज स्टेडियम में इसी ग्रुप का दूसरा मैच जशपुर बनाम नारायणपुर के मध्य मैच खेला जाएगा और दोनों ही मैच सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा।

Related Articles

Back to top button