दुर्गा पंडाल के पास विवाद और घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर–थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला में नवरात्रि पर्व के दौरान विवाद और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाईन थाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शुभम यादव की शिकायत पर दर्ज मामले (अपराध क्रमांक 1447/2026) के तहत आरोपी गोलू यादव, संकेत यादव, ओंकार यादव और उनके नाबालिग साथी ने पीड़ित के साथ दुर्गा पंडाल के पास विवाद किया था। इसके बाद आरोपियों ने घर में जबरन घुसकर पीड़ित और उसके परिजनों से मारपीट की तथा मोटरसाइकिल और दरवाजे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया।सिविल लाइन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों को हिरासत में लिया। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button