बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान…….. 146 गुंडा-बदमाशों की सघन जांच……. 15 पर कार्रवाई…….

बिलासपुर/ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने गुंडा और निगरानी बदमाशों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए बड़ी संख्या में बदमाशों की चेकिंग और सत्यापन किया गया।
क्या रही कार्रवाई…….
पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी सूची में शामिल बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी गतिविधियों की गहन जांच की गई।

अभियान के तहत……
146 गुंडा बदमाशों की चेकिंग
34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन
15 मामलों में BNSS की धारा 126, 129 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई.
03 वारंट तामील

आय और गतिविधियों की भी जांच…..
पुलिस ने बदमाशों के आय के स्रोत, संपर्क और आवागमन का भी बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि वे किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं हैं।
कड़ी चेतावनी……
सभी संदिग्धों को सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में किसी भी तरह के अपराध से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा।

अनुपस्थित बदमाशों की तलाश जारी…..
जो बदमाश चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए, उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सतत निगरानी जारी…..
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Back to top button