
नगर विधायक अमर अग्रवाल का कल्याण कुंज वृद्धाआश्रम में भाजपा दक्षिण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने मनाया जन्म दिवस
बिलासपुर– भाजपा नगर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के द्वारा शहर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करके बड़े ही धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया।इसी कड़ी में पहले कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के बीच वृद्धो से केक कटवा गया।
इसके बाद वृद्धा आश्रम में फल एवं मिष्ठान का भी वितरण किया गया।वृद्धा आश्रम के बाद बस स्टैंड हनुमान मंदिर में संचालित श्री राम रसोई में अमर अग्रवाल के जन्म दिवस पर दिनभर का भोजन दक्षिण मंडल के पदाधिकारी के द्वारा रखा गया।
भोजन के साथ-साथ फल एवं मिठाई वितरित की गई।अमर अग्रवाल का गजमाला पहनाकर जन्म दिवस की बधाई दी।उक्त मौके पर मंडल के पदाधिकारी मनीष अग्रवाल महेश चंद्रिकापुरे,जुगल अग्रवाल, अमरजीत दुआ, वीरेंद्र केसरवानी, नारायण गोस्वामी,अमित तिवारी,मोनू रजक,साहिल कश्यप ,अभिषेक राज,, नीरज वर्मा,परेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, गणेश रजक, सचिन कहारवार,केदार खत्री,शिव पटेल, शोभा कश्यप,मीणा गोस्वामी मीनाक्षी रिंकू सिंह, रीना गोस्वामी,दीपशिखा यादव ,संध्या चौधरी,आशा निर्मलकर, कविता वर्मा, चंद्रिका साहू,सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।