बिलासपुर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़….05 महिलाओं सहित कुल 16 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार….. किराये के मकान में दीगर राज्य की महिलाओं को लाकर चलाया जा रहा था देह व्यापार…..

बिलासपुर–पुलिस ने देह व्यापार के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित हो रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया।जिसमे पांच महिलाए सहित कुल सोलह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।वही इन आरोपियों के पास नगद रकम,आपत्ति जनक समान और मोबाइल,गाड़ी और बैंक का चेक सहित अन्य समान को बरामद कर जप्त किया गया है।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.04.2024 को थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक अभय सिंह बैस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों के द्वारा श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी स्थितं फ्लैट के रूम नंबर 11 एवं 13 को किराये में लेकर दीगर राज्य निवासी महिलाओ को लाकर अनैतिक देह व्यापार का व्यवसाय किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सी एस पी सिविल लाईन उमेश गुप्ता भा.पु.से.को सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया।

जो पर्याप्त पुलिस बल पुरूष एवं महिला के साथ थाने आकर कार्रवाई के लिये रवाना हुए और एक प्वाइंटर नियुक्त कर और उसे भेज कर मुखबिर से प्राप्त सूचना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने की जिम्मेदारी दी गई।प्वाइंटर के द्वारा जब सूचना की पुष्टि हो गई तब पुलिस टीम के साथ वहाँ पहुँचकर रेड किया गया तो मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर वो ख़ुद को इस देह व्यापार का संचालक बताए जिनमें जावेद उर्फ रुखसार अहमद, नाज़ी अंसारी और महिलाएँ मधुबाला बर्मन, रेखा कुरें होना बताए। अंदर के कमरे खुलवाने पर पता चला कि वहां एक लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में बिस्तर में पड़े हुए हैं। मौके पर तलाशी की कार्रवाई करने के पश्चात आरोपी रुखसार अहमद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो अन्य ठिकानों पर देहव्यापार चलाया जाना बताया।

जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों जगहों पर जिनमें से एक गोकुल धाम पार्क में रुखसार अहमद का घर है तथा दूसरा आसमा सिटी फेस 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान को देहव्यापार के लिए उपयोग किया जाना बताया गया। उक्त दोनों जगहों पर पहुँच कर पुलिस टीम के द्वारा रेड की कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा गया।इनके पास से पृथक पृथक नगदी रकम कुल 65830 रूपये, मोबाईल फोन 26 नग, आपत्तिजनक वस्तु उपयोग किये हुये कंडोम व साबूत कंडोम, शराब की बोतले, एक सीटी 100 पुरानी मोटर सायकल, जमीन तथा बैंक के कागजात, 2 नग कोरा चेक बुक, बलेनो कार एवं स्वीफ्ट डीजायर कार को जप्त किया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाये जाने से मौके पर धारा 04, 05, 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत देहाती नालसी पर अपराध पंजीबध्द कर थाना वापस आये देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में संलिप्त दलालों, संचालको एवं ग्राहकों में कुल 05 महिलाओं एवं 11 पुरूष जो

01. रूखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू थाना सकरी, बिलासपुर

02. नाजिर अंसारी पिता जानीवाकर पता 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

03. चंदन कुमार सोनी पिता सीता राम सोनी पता सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर 04. अजय कुमार चेकल पिता चंद्रमोहन चेलक पता बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

05. गौरव चौबे पिता राजेन्द्र चौबे पता सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकती, जिला बिलासपुर

06. दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा पता मुड़ापार बिलासपुर

07. तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा पता 159 जमनी पाली साडा दरीं जिला कोरबा

08 विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल पता 146 सरदार पटेल नगर थाना दरी जिला कोरबा

09. सतीश गौतम पिता व्ही डी गौतम पता साडा कालोनी एम आई जी 02 जमनी पाली थाना दरीं जिला कोरबा

10. अफजल हुसैन पिता अली हुसैन पता शिवम विहार कालोनी सरकंडा बिलासपुर

11. दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर पता 05 पांचली विहार राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर

12. मधुबाला बर्मन पिता जयपाल बर्मन पता लाटा थाना जरहागांव जिला मुंगेली

13. रेखा कुरें पति राम सिंह कुरें पता पलानसरी कबीरधाम

14. लक्ष्मी चंद्रा पति दिनेश चंद्रा पता 21 सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

15. गीता शर्मा पति दीपक शर्मा पता सुचित्रा विहार कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

16. शांता गंधर्व पत्ति अर्जुन गंधर्व उम्र 54 साल पता आसमा कालोनी थाना सकरी बिलासपुर इन सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। साथ ही 07 लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराया गया है। इनमें से 04 लड़‌किया कलकत्ता की रहने वाली है।उनको रेस्क्यू करके पुनर्वास हेतु कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

सराहनिय भूमिका नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक अभय सिंह बैस थाना प्रभारी सकरी, महिला निरीक्षक भारती मरकाम थाना प्रभारी सिरगिट्टी, सउनि० हेमन्त आदित्य, जीवन साहू, गणेश राम महिलांगे, कृष्ण कुमार यादव थाना सकरी, महिला प्रआर) रीना प्रधान थाना सिरगिट्टी, आर0 413 राजेश नारंग, आर0 534 देवेन्द्र दुबे, महिला आर0 1144 प्रीति वर्मा थाना सिविल लाईन, आर0 1419 संजय बंजारे, 1264 मालिक राम साहू, महिला आर० 285 दुर्गा ओगरे एवं महिला आर0 1015 मिथलेश पावले की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button