धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भाजपाईयो ने कलेक्टर का किया घेराव

धान खरीदी में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए धमतरी में भाजपाईयो ने कलेक्टर का घेराव कर दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही भाजपाईयो ने मुख्य गेट से कलेक्टर के वाहन को कलेक्ट्रेट में जाने से रोक दिया।जिससे कलेक्टर को दूसरे गेट से अंदर जाना पडा।दरअसल भाजपाईयो ने धान खरीदी के मामले को लेकर आज कलेक्टोरेट के सामने जमकर प्रदर्शन कियाऔर मुख्य गेट में धरने पर बैठ गए।साथ ही ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर का इंतजार कर रहे थे।जैसे ही कलेक्टर का वाहन मुख्य गेट में पहुंचा।जिसके बाद पुलिस ने भाजपाईयो से रास्ते से हटने के लिए कहा।इसके बाद भी भाजपाई नही माने और नारेबाजी करते रहे।ऐसे में कलेक्टर को दूसरे रास्ते से घूमकर अंदर जाना पडा।इस दौरान भाजपाई और कलेक्टर के बीच बहस भी हो गई।वही ज्ञापन नही लेने पर भाजपाईयो ने ज्ञापन की काॅपी कलेक्ट्रेट के गेट में चिपका कर वंहा से चले गए।

*

Related Articles

Back to top button