चुनावी नुक्कड़ सभा और ग्रामीण अंचलों के साथ शहरी क्षेत्रों में भाजपा नेत्री स्मृति जैन का सघन जनसपर्क

बिलासपुर–लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा सह प्रभारी एवम किसान मोर्चा भाजपा नेत्री स्मृति जैन ने बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क में लगकर बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में मतदान करने के लिए जगह जगह नुक्कड़ सभा आयोजित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

वही अपने प्रचार अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण अंचलों में नरेंद्र मोदी की गारंटी वा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर पहुंच रही है।इसी बीच वह कई सभाओं में कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला करते हुए कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को धोखा बताया।कहा की कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता में

काबिज होने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना कर आम जनता के साथ छलावा कर रही है।जिस पार्टी में महिला का सम्मान नहीं है।

इस पार्टी का क्या भरोसा करना।आज पूरा देश इनकी करनी और कथनी से वाकिफ हो गया है।आज देश की जनता समझ गई है।

इस देश को सशक्त और मजबूत नेता चाइए जो भाजपा के पास है।दस वर्ष में भाजपा की सरकार और नरेंद्र मोदी ने देश के लिए काम करके यह साबित कर दिया है।वही आज भारत देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर है।पूरे विश्व में भारत देश का डंका बज रहा है।जिसका श्रेय भाजपा और नरेंद्र मोदी को जाता है।वही कई दिनों के धुंआधार प्रचार में स्मृति जैन के साथ गुड़ी ग्राम, गोकुलधाम, नगोइ, मंगला, बिलासपुर शहर में नुक्कड सभा लेने, डोर टू डोर प्रचार में व छोटी-छोटी सभाएँ लेने में महासमुंद के गोल्डी सिंग, बिलासपुर के रविश गुप्ता, दारा सिंह, दिलेन्द्र कौशिल, रमेश श्रीवास्तव, गुड्डा कश्यप, रागिनी पांडे, उषा चंद्रवंशी, सीमा यादव, अनीता दुबे व भाजपा के कई कार्यकर्ता, सरपंच, पार्षद, किसान भाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button