भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर वेट की दरें घटाने के साथ-साथ सीमेंट दामों में लगातार बढोतरी को कम करने की मांगों को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर के नेहरू चौक में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक चक्का जाम कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जानबूझकर प्रदेश सरकार पेट्रोल डीजल के दामों पर वेट टेक्स कम नही कर प्रदेशवासियों के साथ छलावा कर लाभ से वंचित कर रही है, वहीं सीमेंट के दामों पर भी लगातार मुल्य वृद्धि कर प्रदेशवासियों को लूटने में लगी हुई है। पहले से ही खनिज रेत के रेट में बढोत्तरी कर लोगों को लूट तो रही है साथ ही सीमेंट के दाम जिस प्रकार बढे है यह सोची समझी राजनीति का हिस्सा है। बढे दामों में भूपेश सरकार कांग्रेस टेक्स लगाकर आम जनता के जेबों में सीधे डाका डाल रही है। श्री अग्रवाल ने भूपेश सरकार से पेट्रोल-डीजल एवं सीमेंट के दामों को कम करने की मांग की।
सांसद अरूण साव ने भी प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ लूट खसोट में लगी हुई है भूपेश बघेल को कांग्रेस मुख्यालय पैसा भेजना है तो प्रदेश की जनता को लूटकर भेज रही है, इसलिए पेट्रोल- डीजल में वेट कम नही कर रही। प्रदेशवासियों के साथ छलावा कर रही है, उन्हें मिलने वाले लाभ से वंचित कर रखा है वहीं सीमेंट में भूपेश टेक्स लगाकर सीमेंट के दामों में बेतहासा वृद्धि कर दिया गया है। प्रदेश के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लोग जो अपने घरों दुकानों या अन्य निर्माण कार्य कराना चाह रहे थे वो भी बढे दामों के कारण परेशान है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि अपनी नाकामी का दोषरोपण केन्द्र पर करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आदत बन चुकी है, जबकि वास्तविकता यह है कि यूपीए सरकार के समय कांग्रेस के किए गये गढ्ढे पाटने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढे थे, जब केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी कर दी है तथा अन्य राज्य सरकारों ने केन्द्र सरकार को अनुशरण कर राज्यों में वेट कम कर दिए लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अभी तक कोई कदम नही उठाया यह दुर्भाग्य है।
मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भूपेश सरकार ने कोरोना काल के समय अनेक वस्तुओं पर शेष लगाया था लेकिन आज तक वह शेष बरकरार है। उसका आज तक यह हिसाब नहीं दे पाई है। भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ के पैसा दूसरे राज्यों के चुनाव में व्यर्थ बहा रही है, और यहां की जनता का पैसा ही उन्हें नही लौटा रही है।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भूपेश सरकार के छल को समझ गयी है, जनता को अपने हक के पेट्रोल डीजल मूल्य कमी के लिए भुपेश बघेल ने सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया, अब जनता आने वाले समय मे जब कांग्रेस वोट मांगने उनके घरों में पहुचेगी तब जवाब देगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि महंगाई के नाम पर पदयात्रा निकालने वाली सरकार अब अपनी बारी आने पर बगले झांकने लगी है। उन्होंने कहा कि इस बेशर्म सरकार से इंसाफ की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने भूपेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र वेट की दरों में कमी नहीं की तो भाजपा द्वारा आंदोलन उग्र किया जाएगा।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए भूपेश सरकार प्रदेश की जनता को ठगकर एवं भ्रष्टाचार कर सारा पैसा दिल्ली भेज रही है, इसलिए पेट्रोल-डीजल में वेट कम नही किया तथा जानबूझकर प्रदेश में सीमेंट की दरों में बढोत्तरी कराकर एक-एक बोरी में भूपेश टेक्स वसूल रही है जो निंदनीय है।
चक्काजाम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद लखन साहू, अमरजीत सिंह दुआ, गुलशन ऋषि, किशोर राय, तिलक साहू, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चंद्रप्रकाश सूर्या, सैय्यद मकबूल अली, पल्लव धर, दाऊ शुक्ला, तामेश्वर कौशिक, अरविंद गोयल, अंकित गुप्ता, सचेन्द्र जैन, लोकेशधर दीवान, सीमा पाण्डेय, अशोक विधानी, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, चंदु मिश्रा, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, राजेश कश्यप, महाराज सिंह नायक, संदीप दास, अजीत सिंह भोगल, निम्मा जीवनानी, सोमेश तिवारी, सुमंत जायसवाल, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, राजेश सिंह, दीपक सिंह, राजेश मिश्रा, मनोज दुबे, रितेश अग्रवाल, रिंकु मित्रा, मनोज दुबे, अनमोल झा, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, नीतिन छाबड़ा, मुकेश रा, कन्हैया यादव, विभा गौरहा, अनुभव शुक्ला, दीपक साहू, ओंकार केशरवानी, हरि गुरूंग, यश गौरहा, रमेश जायवाल, बलराम हरियाणी, वेंकट अगव्राल, प्रवीण दुबे, गायत्री साहू, जितेन्द्र भास्कर, उदय मजूमदार, नरेन्द्र यादव, अभिराज नुनीया, अमित तिवारी, रंगा नादम, वी वल्लभ राव, आदित्य तिवारी, अल्पेश द्विवेदी, लक्ष्मी यादव, दिनेश देवांगन, अमित सोनी, वंदना जेण्ड्रे, निरजा सिन्हा, मधुबाला टंडन, भुनेश्वरी महोबियान, पुषपा वैष्णव, सुप्रिया गोयल, दीपमाला कुर्रे, धनमत पटेल, लक्ष्मी साहू, जया पाण्डेय, गायत्री दुबे, चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, गंगा साहू, रजनी यादव, मनीषा नंदी, ललिता मरकाम, जयंती सोनी, मंजु सिंह, नीरू बिष्ठ, रानु सिदार, पूनम शुक्ला, माया पमनानी, किरण सिंह, रीना गोस्वामी, संगीता गुप्ता, उमा मानिकपुरी, वंदना तिवारी, दीपशिखा यादव, भारती रजक, अंजली निषाद, पूनम यादव, संजना पाण्डेय, संतोषी भोई, मंजुला सिंह सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button