प्रधानमंत्री मोदी का बिलासपुर दौरा….कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत….भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ में राजनीति अपने उफान पर है।चुनाव के कुछ दिनों पूर्व दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगह पर लगातार सभा कर जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाली बिलासपुर अपनी राजनीतिक विश्लेषता के लिए भी प्रसिद्ध है।

छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी के लिए संघर्षरत कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी पिछले दिनों बिलासपुर पहुंचे हुए थे जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीस सितंबर शनिवार को बिलासपुर पहुंचने वाले हैं।इसको लेकर भाजपा युद्ध स्तर की तैयारी में जुटी हुई है।शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रधानमंत्री दौरे को ऐतिहासिक दौरा बताया।

पूरे प्रदेश से एक लाख से अधिक लोगो के आने की संभावना है।तैयारी अंतिम चरण पर है।लगभग लगभग तैयारी पूरी हो गाई है।भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

वही छत्तीसगढ़ के वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए उसे उखाड़ फेंकने की बात कहते हुए कहा की राज्य में भाजपा अपनी सरकार बनायेगी इसका दावा किया।और वर्तमान सरकार को अन्यायी, अत्याचारी,वादा खिलाफी,करने वाली कांग्रेस की सरकार का जाने का समय आ गया है।वही इस प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, भूपेंद्र स्वन्नी,भाटापारा विधायक शिव रतन शर्मा,मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button