स्मार्ट सिटी पैसे की बंदरबाट को लेकर भाजपा करेगी शिकायत-अमर अग्रवाल

बिलासपुर-स्मार्ट सिटी के पैसो की हो रही बंदरबांट को लेकर भारतीय जनता पार्टी शिकायत कर चेहरा किया जाएगा बेनकाब, उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्डो की मूलभूत समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान कही।

श्री अग्रवाल ने शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए आए फंड को कांग्रेसियों के इसारे पर खुलेआम भ्रष्टाचार कर पैसो का बंदरबांट किया जा रहा। खुलेआम दुरूपयोग किसी को कोई डर नही। श्री अग्रवाल ने कहा स्मार्ट सिटी का करोडो रूपए पानी की तरह बर्बाद किया जा रहा है।

नेहरू चौक से उसलापुर मार्ग तक रोड के सौंदर्याकरण रंग रोगन रोड निर्माण के नाम से पैसा निकालकर भ्रष्टाचार कर खा रहे है, जबकि यह मार्ग पी.डब्लू.डी के अधीन है तो इसमें नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी का पैसा बिना प्रशासनिक स्वीकृति के पैसे आबंटन हो गया। यह मामला बहुत ही गंभीर है पूरे प्रकरण की जॉच की मांग की जाएगी तथा भ्रष्टाचार में शामिल चाहे अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि हो कोई भी कांग्रेसी हो उनका चेहरा बेनकाब किया जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जाएगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि शहर के कुछ क्षेत्रों में पेंटिग्स रंग रोगन जानबूझकर कराया गया जो एक बरसात में धुल जाए इस प्रकार पैसो की लूट में लगे है कांग्रेसी। शहर के जिन क्षेत्रों में झुग्गी झोपडी में निवासरत् गरीबों को प्रधानमंत्री आवास बनाकर देना था जिसकी राशि केन्द्र सरकार ने भेजी है आज तक गरीबों के मकान क्यों नही बने। शहर के सभी वार्डो का हाल बेहाल है, साफ सफाई का पता नही, नालिया बजबजा रही, गंदगी चारो ओर मुॅह बाए खडी है। सड़के उखड़ गई सडक बन नही रही, आखिर पैसा जा कहा रहा है। कांग्रेसियों को बिलासपुर की जनता को जवाब देना होगा नही तो जनता आने वाले समय में इनको जवाब देने तैयार बैठी है।

भाजपा द्वारा आयोजित वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन में श्री अग्रवाल आज उत्तर मंडल के वार्ड क्र. 55/65 स्थान चन्द्रमौली मंदिर बंधवापारा सरकंडा, पूर्वी मंडल में वार्ड क्र.39/40 का स्थान अष्टभुजी चौक मेनरोड तोरवा, पश्चिम मंडल के वार्ड क्र.6/20 सिंधी कॉलोनी चौक जरहाभांठा, दक्षिण मंडल के वार्ड क्र.17/27 एवं 18/27 संयुक्त धरना गायत्री मंदिर चौक विनोवा नगर, मध्य मंडल में वार्ड क्र.29/34 के संत रविदास चौक भाजपा कार्यालय मार्ग करबला में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इन सभी वार्डो में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी शामिल हुए।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंग दुआ, आर.विभा राव, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अरविंद बोलर, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, विनोद सोनी, उमाशंकर जायसवाल, धीरेन्द्र केशरवनी, मनीष अग्रवाल, प्रबीरसेन गुप्ता, उदय मजूमदार, दीपक सिंह, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत साहरे, शेखर पाल, वल्लभ राव, प्रवीण तिवारी, डी.के. साहू, श्याम साहू, गीता रजक, भरत सिंह, मोतीलाल गंगवानी, किशोर विधानी, नारायण दाम, हेमंत कलवानी, सुरेश वाधवानी, राजकुमार बजाज, बबलू पमनानी, अरविंद बोलर, शकील खान, मंजीतपुरी गोस्वामी, रिंकु मित्रा, सत्यजीत भौमिक, गणेश रजक, केदार खत्री, मनीष रामअवतार अग्रवाल, विजय यादव, रामचंद्र पेशवानी, शत्रुहन जैसवानी, अर्जुनदास बजाज, दर्शन यादव, राजेश पाण्डेय, प्रकाश बहरानी, कंचन जैसवानी, पिंकी नागवानी, राखी इदनानी, किरण सिंह, पाण्डेय, मनोज कश्यप, मनीष गुप्ता, केदार खत्री, शोभा कश्यप, वंदना तिवारी, मीना गोस्वामी, मंजुला सिंह, दीपशिखा यादव, संध्या चौधरी, आशा निर्मलकर, दुर्गा सोनी, बबलू पमनानी, विकास मिश्रा, शकील अहमद, दुकालू अहिरवार, सुनील विश्वकर्मा, शंकर अहीरवार, संतोष पमनानी, मनोज पमनानी, प्रभा तिवारी, सतीश गुप्ता, विजय ताम्रकार, अशोक दुआ, चन्द्रभूषण शुक्ला, महर्षि बाजपेयी, नैन सिंह परिहार, कंचन दुसेजा, विनोद सिंह, गीता रजक, भारत सिंह, शैल कश्यप, दीपा शर्मा, माया श्रीवास, सोनू दुबे, बिट्टु यादव, अशोक दुबे, मुकेश दुबे, मनीष कोरी, कृष्णा शर्मा, विश्वजीत ताम्रकार, मोतीलाल गंगवानी, सुब्रत दत्ता, किशोर विधानी, नवीन उभरानी, राजा गंगवानी, जितिन चोईथानी, चिटीबूथ गंगोत्री, पल्लव धर, विकास सलूजा, रजनी यादव, सुनीता तिवारी, मीना विश्वकर्मा, नरेन्द्र गेमनानी, मेघा माखिजा, सुनील छुगानी, ब्रम्हा मेवलानी, इंशु गुप्ता, रामचंद्र गेमनानी, मुकेश विधानी, अजीत मोटवानी, दीपक मोटवानी, श्याम पंजवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button