प्रदेश की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर वार्ड स्तर में बीजेपी का अभियान

बिलासपुर। प्रदेश की भूपेश सरकार के ढाई वर्ष होने पर भाजपा पूरे प्रदेश स्तर पर आम जनमानस तक घर घर जाकर घेरने की रणनीति के तहत कांग्रेस के घोषणा पत्र लेकर अपना विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर उसी क्रम में बुधवार को भी नगर के वार्डो में जा रहे है।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में ढाई वर्ष से जनता के साथ धोखाघड़ी, वादाखिलाफी, विश्वासघात और अराजकता के रोज नये-नये कारनामें करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन और अन्याय के खिलाफ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना अनुसार समस्त मोर्चा द्वारा दिनांक 16 एवं 17 जून को बिलासपुर जिले के प्रत्येक मंडल के मोर्चा द्वारा दो कार्यक्रम एवं प्रकोष्ठ द्वारा जिले में 2 कार्यक्रम मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर भूपेश सरकार के ढाई साल के विरोध में वादाखिलाफी अभियान चला रहे है।


कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व प्रदेश के बेरोजगार के साथ किए लोक लुभावने वायदो से मुकर गई है। ढाई वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार की करनी एवं कथनी जनता के समक्ष आ चुकी है।

युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर जिले के समस्त मंडलों में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुॅचकर प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर प्रदेश युवा मोर्चा के आव्हान पर पूरे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी युवा मोर्चा कांग्रेस के गलत नीतियों का घर-घर पहुॅचा रही है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, चन्द्रभूषण शुक्ला, विक्रम सिंह, जमुना प्रसाद कौशिक, सौरभ कौशिक, रितेश अग्रवाल, अनमोल झा, वैभव जायसवाल, दीपक शर्मा, तिलक देवांगन, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, आशीष तिवारी, मोनू रजक, वैभव गुप्ता, अनीश धीवर, अजय यादव, गगन छाबड़ा, आशीष मिश्रा, विश्वजीत ताम्रकार, अभिषेक राज, साहिल कश्यप, देवेश खत्री, अंचल दुबे सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button