भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कराया पूर्व आई एस एस अधिकारी को भाजपा प्रवेश

बिलासपुर-सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह निजी प्रवास पर बिलासपुर आये थे।उसी बीच कुछ समय के लिए सर्किट हाउस बिलासपुर में रुकते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ रमन सिंह के द्वारा पूर्व मंत्री माननीय अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा के अथक प्रयास से सेवानिवृत्त आर सी श्रीवास्तव आई एस एस भारतीय सांख्यिकी सेवा सहायक निर्देशक को भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर में पट्टा पहनाकर प्रवेश कराया गया।

उक्त मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत पूर्व सांसद लखन साहू हर्षिता पांडे पार्षद राजेश सिंह उमेश चंद्र कुमार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी वी रामा राव रोहित मिश्रा राजेंद्र शुक्ला उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button