बूथ स्तर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर भाजपा का जनसम्पर्क

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर कार्य विस्तारक योजना के तहत बुधवार को भाजपा दक्षिण मंडल के वार्ड क्रमांक 22 आजाद नगर मसनगंज के बूथ क्रमांक 106 सरजू बगीचा में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया।तथा लोगों से काग्रेंस की भूपेश सरकार की नाकामियों के बारे में चर्चा की गई।

एवं पिछले 15 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्य के बारे में भी चर्चा की तथा वर्तमान में मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों से जनसंपर्क के दौरान बताया गया।वार्ड में कांग्रेस के प्रति काफी आक्रोश है।

जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है।तब से किसी भी योजना का फायदा आम जनता को नहीं मिल रहा है।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 22 के पूर्व पार्षद तथा जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश मिश्रा विस्तारक प्रमुख के रूप मैं सुनील विश्वकर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष मोनू रजक बूत अध्यक्ष विनोद यादव बबलू प्रदीप वर्मा संजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button