जमीन और पानी निकासी को लेकर पुरानी रंजिश में दो पड़ोसी परिवारों के बीच ख़ूनी संघर्ष…..कई लोग हुए घायल…. दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज……

बिलासपुर– कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेमरताल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें महिला-पुरुष सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन और पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है।वही पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

इस मारपीट में दोनों पक्ष घायल हुए है जिसमें महिलाएं भी शामिल है, पुलिस का कहना है कि घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस कि टीम मौके पर पहुंची थी,और स्थित को नियंत्रित किया गया वही आगे जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button