
पीछे करते समय चालक से कार हुई अनियंत्रित….कपड़ा दुकान में घुसी…दुकानदार को आई गंभीर चोट…..सीसीटीवी में कैद हुई घटना….
बिलासपुर– तेलीपारा स्थित नरेश बाजार व्यावसायिक परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां पर एक कार अचानक पीछे करते हुए कपड़ा शोरूम में घुस गई।कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि दुकान में बाहर खड़ी एक दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में लेते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसी। जिससे वर्षा फैशन की संचालिका के पति विजय सबनानी (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि जिस कार से यह हादसा हुआ वह कार उसी परिसर में स्थित शिव शक्ति इलेक्ट्रॉनिक के संचालक की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार नाबालिग द्वारा चलाए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



