शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा… 20 लाख रुपये की ठगी; आरोपी पर केस दर्ज….

बिलासपुर- शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अंबिकापुर निवासी शशिकांत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दयालबंद निवासी एवं व्यापार विहार के व्यवसायी संतोष भोजवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे के मित्र के माध्यम से शशिकांत सिंह से परिचय हुआ था। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट का जानकार बताते हुए शुरुआत में कम राशि निवेश कर अच्छा रिटर्न दिया, जिससे परिवार का भरोसा जीत लिया।
इसके बाद संतोष भोजवानी, उनकी पत्नी, बेटों और अन्य परिजनों से वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 20 लाख रुपये निवेश कराए गए। वहीं एक अन्य युवक से भी 15 लाख रुपये निवेश कराए जाने की जानकारी सामने आई है।
राशि वापस मांगने पर आरोपी ने 9 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद उसने संपर्क भी बंद कर दिया। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर मामले की विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button