कांग्रेस नेता अकबर खान के ऊपर मामला दर्ज

बिलासपुर-सोशल मीडिया में कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी।जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं आम हो गई थी।

लेकिन इस घटना के बाद से बिलासपुर कांग्रेस संगठन में फिर से गुटबाजी साफ नजर आने लगी।जहाँ आज शुक्रवार को बिलासपुर नगर के विधायक शैलेश पांडेय के समर्थक बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर लिखित शिकायत देते अपने ही पार्टी के शहर उपाध्यक्ष अकबर खान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लिखित शिकायत देकर अपराध दर्ज की मांग किये थे।

उसी क्रम में देर शाम को थाना सिविल लाइन में
प्रार्थी आशीष अवस्थी के लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक24/10/2021को थाना सिविल लाइन परिसर के अंदर में अकबर खान द्वारा शहर विधायक शैलेष पांडेय के खिलाफ असंवैधानिक शब्द गाली गलौज एवं पत्रकार को गाली गलौज एवं मारने की धमकी दिया।

उस पर अपराध दर्ज किया जाए।थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस शिकायत पर अकबर खान के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button