जमीन के नाम पर लाखों की ठगी…. दंपती ने दूसरे की जमीन बेचकर की धोखाधड़ी……रजिस्ट्री के बाद खुली पोल….. 20 लाख में खरीदी जमीन निकली किसी और की…. बैंक की किस्त भर रहा परेशान खरीदार……

बिलासपुर -जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक दंपती पर आरोप है कि उन्होंने झांसे में लेकर किसी और की जमीन बेच दी और 20 लाख से अधिक की रजिस्ट्री करा ली। पीड़ित खरीदार जब करीब दो साल बाद मकान बनाने पहुंचा और सीमांकन कराया, तब उसे अपनी ठगी का अहसास हुआ। अब पुलिस ने दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है….मामला राजकिशोर नगर का है, जहाँ के निवासी युगल किशोर साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 में बीना पटेल और उनके पति छत्रपाल पटेल से मोपका में 2050 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। दंपती ने विश्वास में लेकर सीमांकन की जरूरत नहीं बताई और 20.09 लाख रुपए में सौदा कर लिया। खरीदार ने चेक, डिमांड ड्राफ्ट और बैंक लोन के जरिए पूरी रकम चुका दी। लेकिन खेल तब सामने आया जब जनवरी 2025 में खरीदार ने घर निर्माण के लिए जमीन का सीमांकन करवाया। राजस्व विभाग की रिपोर्ट में पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी।वह वास्तव में गोविंद चंद्र देवनाथ नामक व्यक्ति की है।धोखाधड़ी का पता चलने के बाद जब पीड़ित ने दंपती से संपर्क कर कब्जा मांगा या अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी दंपती ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित युगल किशोर पिछले 42 महीनों से जमीन के लिए बैंक लोन की 17,045 रुपए की मासिक किस्त भी भर रहा हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बीना पटेल और छत्रपाल पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button