छग पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा को शोकांजलि

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव निवासी रमेश शर्मा के निधन पर बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में शोकसभा का आयोजन किया गया । सभा की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने की । पत्रकार स्व शर्मा के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला । पत्रकारिता में उनके योगदान का स्मरण किया गया । पत्रकारों ने स्व शर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दाजंलि अर्पित की । शोकसभा का संचालन महासंघ के प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा ने किया ।
श्रध्दाजंलि सभा में छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा , बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी , बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई , महासंघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर , जयशंकर पांडेय , नीरजधर दीवान, मो इजराइल , पवन सोनी , जितेंद्र रात्रे , शिवकुमार तिवारी , तिरीथराम लहरे, नारायण नूनिया, राकेश करें , अजय शर्मा , उमेश सिंह ठाकुर , सुदेश दुबे साथी, विकल्प तलवार , अमन पांडेय , अमन सिंह , प्रवीण ठाकुर , राजेश दुआ , ललित गोपाल , अमित पवर , शशि मिश्रा , अमजद खान , राकेश मिश्रा आदि पत्रकार उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button