छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने नियम विरुद्ध की गयी पदोन्नति को निरस्त करने मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

कांकेर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय आव्हान पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सदेह सिंह कोमरे एवं जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति नियम के विरुद्ध की गयी पदोन्नति को निरस्त करने तथा पदोन्नति नियम विरुद्ध पदोन्नति देने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक पहल करने की मांग की है वही छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान है लेकिन आरक्षित वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जब तक माननीय उच्च न्यायालय में स्थगन समाप्त नहीं हो जाता तब तक किसी भी हालत में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आरक्षित रिक्त पदों को नहीं भरे जाने, उसे सुरक्षित रखे जाने और जितने सामान्य वर्ग के कर्मचारी अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित पदों पर नियम विरुद्ध पदोन्नत हुए है उसे तत्काल पदानवत किये जाने तथा आरक्षण पदोन्नति नियम विरुद्ध पदोन्नति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने की है।

Related Articles

Back to top button