मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के 9000 करोड़ के बयान पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में भाजपा सांसद व् छत्तीगसढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के 9000 करोड़ के हिसाब-किताब वाले बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि- 9000 करोड़ किसने दिया और कहां दिया, किसे दिया पहले तो यही बता दें? डी. पुरंदेश्वरी अपनी अक्ल लगाएं, हवे में बात ना करें, वे डॉ. रमन सिंह के पढ़ाए पाठ ना बोले।मेरा तो सवाल उनसे यही है कि वे दिल से कांग्रेसी है या भाजपाई है, इसका हिसाब पहले दे? कांग्रेस में पुरानी सांसद रही है डी पुरंदेश्वरी।कांग्रेस से भाजपा में गई है अब भाजपा का कांग्रेसीकारण हो जाएगा! छत्तीसगढ़ मे किसानों से 1868 रुपए समर्थन मूल्य राज्य सरकार धान खरीदी कर रही है! छत्तीसगढ़ में किसानों ने डॉ. रमन सिंह को निपटाया है, इस बात की उन्हें जबरदस्त पीड़ा है! डॉ. रमन सिंह किसानों से बदला लेना चाहते हैं, इसलिए केंद्र सरकार को बरगला रहें है, इसी आधार पर भारत सरकार धान पर रोक लगा रही है!

Related Articles

Back to top button