
सिविल लाइन पुलिस की लगातार कार्रवाई…अवैध हथियार जब्त और बदमाश प्रवृत्ति के 5 लोग दबोचे…..
बिलासपुर–सिविल लाइन थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पेट्रोलिंग के दौरान कुदुदंड क्षेत्र में एक युवक को अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ पकड़ा गया, वहीं असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस टीम ने रविवार 05 अक्टूबर को कुदुदंड में संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से गुप्ती जैसे धारदार हथियार बरामद किए गए। आरोपी की पहचान कमल प्रधान (पिता रामकृष्ण प्रधान, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदुदंड) के रूप में हुई। इस पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने और विवाद उत्पन्न करने वाले बदमाश प्रवृत्ति के पांच व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक उपाय आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
आरोपी नाम –
1. साहिद खान (उम्र 21 वर्ष) निवासी मरीमाई मंदिर तालापारा
2. कलीम खान (उम्र 38 वर्ष) निवासी तालापारा भारत चौक
3. नावेद अली उर्फ सुलतान (उम्र 22 वर्ष) निवासी जरहाभाठा मंदिर चौक
4. देव सिदार उर्फ बोददा (उम्र 21 वर्ष) निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा
5. जीवन कुमार डहरिया (उम्र 40 वर्ष) निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा क्षेत्र