जिपं अध्यक्ष किसानों के साथ बैंक कर्मियों को ट्रैक्टर पर बिठाकर लें पहुंची थाना

देवभोग थाना में आज उस समय अफरा तफरी की स्थिति की निर्मित हो गयी जब बड़ी संख्या में किसान और जिला पंचायत अध्यक्ष गोहरापदर के बैंक कर्मियों को लेकर पहुंच गए। किसान बैंक कर्मियों पर धान बिक्री की राशि देने में आनाकानी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

और किसान कार्रवाई की मांग कर रहे थे।दरअसल पूरा मामला आज उस समय शुरू हुआ जब अकबर नाम के एक किसान को आज दूसरे दिन भी विड्राल नही मिला। किसान कल सुबह से शाम तक बैंक में बिताने के बाद खाली हाथ घर लौटा। किसान आज फिर राशि के लिए लाइन में लगा मगर बैंक कर्मियों ने उसके खाते से राशि आहरण होने की जानकारी दी गयी। इससे किसान अकबर नाराज हो गया। और उसके बाद उसके अन्य साथियों ने मिलकर हंगामा शुरू कर दिया।

.देखते ही देखते बैंक में किसानों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी। सभी किसान बैंक कर्मियों की शैली से नाराज होने के कारण हंगामे के लिए एकजुट हो गए। मामले की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर को भी दी गयी। कुछ देर में ही जिला पंचायत अध्यक्ष गोहरापदर पहुंची और किसानों एवं बैंक कर्मियों में सुलह कराने की कोशिश की। मगर नाराज किसान नही माने।

इसके बाद स्मृति ठाकुर स्वयं किसानों के साथ बैंक कर्मियों को ट्रैक्टर में बिठाकर देवभोग थाना लेकर पहुंची।किसानों ने मौके पर मौजूद खुमान सिंह महिलांगे की पूरी जानकारी से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही मैनपुर से पृथक कर गोहरापदर में बैंक स्थापित किया गया। बैंक खोलने का मकसद किसानों की समस्याओं को कम करना था। मगर किसानों का आरोप है कि किसानों को इसका फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो रहा है। किसानों का आरोप है कि आज भी उन्हें विड्रॉल के लिए एक से दो दिन लाइन में लगना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button