छै सटोरिए के खिलाफ सिविल पुलिस ने की कार्रवाई, सट्टा पट्टी और नगद रकम जप्त

बिलासपुर–बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ मुहिम चलाकर शनिवार को एक साथ छै सटोरियों को गिरिफ्तार कर उनके पास नगद रकम और सट्टा पट्टी बरामद कर जप्त किया।सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी की थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाके में सट्टा पट्टी का काम जोरो से चल रहा है।

इसी सूचना पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने टीम गठित कर अलग अलग इलाके में छापामार कार्रवाई की गई जहा पर रामकुमार सूर्यवंशी पिता बिहारी 35 साल कुडूडण्ड निवासी जो मुंगेली नाका में सट्टा पट्टी लिखते हुए धरा गया और उसके पास से 1040 रूपए सट्टा पट्टी की रकम बरामद हुई।वही दूसरा सटोरिया शेख शमीम पिता शेख हनीफ 35 साल कुडूडण्ड को भी मुंगेली नाका से गिरिफ्तार किया गया और उसके पास से 1320 रूपए नगद रकम बरामद हुई।कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने प्रेम लाल छतरे पिता कार्तिक 35 साल मिनी बस्ती जरहाभाठा को देवकीनंदन चौक से पकड़ा और उसके पास से 1600 रूपए बरामद किया गया। अभिनय फिलिप्स पिता विजय 29 साल इंदु चौक निवासी से 1200 रूपए और इसे राजीवगान्धी चौक से गिरिफ्तार किया गया। सरकंडा निवासी विजय वाधवानी पिता मुरलीधर 40 साल राजकिशोर नगर सरकंडा से
1030 रूपए और पुराना बस स्टैंड पास के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।राजेंद्र कुमार मिरि पिता प्रिया दास उम्र 30 साल तिफरा से 490 रूपए और
राजीव गाँधी चौक से पकड़ा गया।इन सब के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की गई।और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।।

Related Articles

Back to top button