टूलकीट के उजागर होने से बौखला गये है सीएम- मनोज सोनी

बिलासपुर कोटा – कांग्रेस टूलकीट के संदर्भ मे ट्विट किये जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह सहित तमाम भाजपा नेताओं पर एफ.आई.आर दर्ज किये जाने पर समाजिक कार्यकर्ता मनोज सोनी ने कहाँ कि कांग्रेस के टूलकीट देशविरोधी दस्तावेज के उजागर होने से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बौखला गय है और सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा नेताओं पर एफ आई आर करा रहे है।

लेकिन कांग्रेस के देशविरोधी साजिश का भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर स्तर पर मुहतोड़ जवाब देगा। समाजिक कार्यकर्ता मनोज सोनी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह के द्वारा टूलकीट के संदर्भ मे किये गये ट्वीट का समर्थन करते हूए कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया और अपनी भी गिरफ्तारी का मांग की।

Related Articles

Back to top button